झारखण्ड राँची राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा इंदिरा गाँधी का रिकॉर्ड, बने दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम

नितीश मिश्र,राँची
राँची (खबर आजतक) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब वे देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इंदिरा गाँधी के 4,077 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं बल्कि भारत के विकास और शासन की स्थिरता का प्रतीक है।”
संजय सेठ ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक “विकसित भारत” के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

Related posts

नैगम सामाजिक दायित्व दामोदर घाटी निगम के द्वारा मेढा ग्राम में वृक्षारोपण एवम स्वास्थ्य जांच की गई

admin

अपने मस्तिष्क का सही उपयोग कर नर से नारायण बन सकता है मनुष्य : समणी मधुर प्रज्ञा

admin

दावोस के लिए झारखण्ड चैम्बर अध्यक्ष व महासचिव रवाना, एयरपोर्ट पर उत्साहपूर्ण विदाई

admin

Leave a Comment