झारखण्ड धनबाद बोकारो राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी 27 जनवरी को सिंदरी प्लांट मे शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे : बिरंची नारायण

बोकारो (ख़बर आजतक): आगामी 27 जनवरी को प्रधानमंत्री के धनबाद आगमन को लेकर बोकारो विधानसभा भाजपा की बैठक बोकारो विधायक बिरंची नारायण के आवास में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य झारखंड विधानसभा विरोधी दल के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण उपस्थित रहे। बैठक की विषय प्रवेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहितलाल सिंह व संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की। झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 27 जनवरी को विश्व के सशक्त ,देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन धनबाद के सिंदरी प्लांट मे शिलान्यास व उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद बलियापुर मे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में गिरिडीह ,बोकारो धनबाद जिला के शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को सफलता के लिए बूथ स्तर से जिला स्तर के कार्यकर्ता लगे हुए है। 5 फरवरी व 26 फरवरी को बोकारो विधानसभा क्षेत्र से हजारों रामभक्त अयोध्या जाएंगे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहितलाल सिंह ने कहा कि धनबाद लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आना हम सभी के लिये गौरव की बात है। जब भी मोदी आये धनबाद के लिए नई सौगात लेकर आये हैं। बोकारो विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग धनबाद मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक में बोकारो विधानसभा क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य,मोर्चाओं के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,सभी मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चाओं के मंडल अध्यक्ष के साथ शक्तिकेन्द्रों के संयोजक उपस्थित थे। बैठक म मुकुल ओझा, के के मुन्ना,दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, अशोक पप्पू, इंद्र कुमार झा, माथुर मंडल, के के बोराल,अविनाश कुमार, राघवेंद्र कुमार,सुजीत चक्रवर्ती, मुकेश राय,तारा साह,पन्नालाल कांन्दू,हरीश सिंह, विनय किशोर,मनोज सिंह आदि मौजूद रहे

Related posts

छत्तरपुर में स्वीप कार्यक्रम को लेकर सूरदूरवर्ती इलाके में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

admin

ईएसएल ने ठेका श्रमिक महेश सोरेन की मृत्यु पर जारी किया आधिकारिक बयान

admin

कल्पना सोरेन से मलेशिया और श्रीलंका के शीर्ष प्रतिनिधियों ने की औपचारिक मुलाकात

admin

Leave a Comment