झारखण्ड राँची राजनीति

प्रमोद सारस्वत ने किया अपरश्रमायुक्त सह निर्देशक उमेश प्रसाद सिंह को सम्मानित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): फेडरेशन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज माप तौल उप समिति के चेयरमेन एवं झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने मंगलवार को अपरश्रमायुक्त सह निर्देशक उमेश प्रसाद सिंह को उनके सेवानिवृत्त होने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

विदित हो कि वर्तमान समय में उमेश प्रसाद सिंह सचिव बोर्ड के प्रभार में थे जो निबंधक श्रमिक संघ के रुप में सरकार से अधिसूचित होकर कार्य कर रहे थे। इन्होने अपने कार्यकाल में विभिन्न पदों पर रहते हुए बिहार के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिलों के साथ झारखंड के चाईबासा, हजारीबाग, बोकारो थर्मल, सहित पूर्वी सिंहभूम में भी उन्होंने अपनी सेवाएँ दी थी। उन्होंने वर्ष 2011 से 2016 तक अपर कार्यकारी निर्देशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में भी अपनी सेवा दी है। उमेश प्रसाद सिंह ने अपने पद पर रहकर निष्ठा से कार्य करना इनकी प्रसिद्धि रही है। 30 अप्रैल 2023 को उमेश प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त हुए हैं।

इस उपलक्ष्य पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मानद सचिव एवं झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के श्रम एवं मापतौल उपसमिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने उमेश प्रसाद सिंह को पुष्‍पगुच्‍छ व अंगवस्त्र से उन्हें सम्मानित किया।

Related posts

मलेरिया को रोकना सामाजिक जिम्मेदारी – सिविल सर्जन

Nitesh Verma

संत जेवियर्स बोकारो मे बड़े धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Nitesh Verma

आरयू के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में विभिन्न शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ILS इकाई द्वारा परिसर में तालाबंदी कर किया कुलपति का घेराव

Nitesh Verma

Leave a Comment