झारखण्ड राँची

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का किया अध्ययन भ्रमण


रांची (ख़बर आजतक) : शीतकालीन अध्ययन भ्रमण के अंतर्गत प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के दो दलों ने गुरुवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा का भ्रमण किया। इस दौरान हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा अधिकारियों को एयरपोर्ट की कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई।


भ्रमण के क्रम में प्रशिक्षुओं को रनवे, टैक्सीवे एवं अन्य एयरसाइड सुविधाओं का अवलोकन कराया गया। साथ ही एटीसी टॉवर की भूमिका, संचार एवं नेविगेशन प्रणालियों (CNS) तथा विमान दुर्घटना एवं अग्निशमन सेवा (ARFF) की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और संचालन व्यवस्था से जुड़ी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई।
इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य भावी प्रशासनिक अधिकारियों को नागरिक उड्डयन क्षेत्र की बुनियादी संरचना और सेवाओं से अवगत कराना था।

Related posts

बगोदर : D.P.M पब्लिक स्कूल मे 100 विद्यार्थियों का होगा निशुल्क नामांकन, ये है प्रक्रिया

admin

ढुलू महतो के प्रयासों पर बोले कुमार अमित—जनता को मिलेगी राहत

admin

गोमिया जैसे सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके में इतना सुसज्जित कॉलेज का होना अपने आप में सौभाग्य की बात : कुलपति

admin

Leave a Comment