झारखण्ड राँची

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर झारखण्ड डिस्पोजबल एंड पैकिंग मेटेरियल एसोसिएशन ने लोगों के बीच किया पेपर बैग का वितरण

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची(खबर_आजतक): प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सम्बन्ध संस्था झारखण्ड डिस्पोजबल एंड पैकिंग मेटेरियल एसोसिएशन के द्वारा बुधवार को फिरायालाल चौक पर लोगों के बीच पेपर बैग का वितरण किया गया।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री और उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने शामिल होकर संघ के सदस्यों का प्रोत्साहन किया और लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की।

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष एवं चैम्बर के उप समिति चेयरमैन कुणाल विजयवर्गीय, राजीव थेपड़ा सहित एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य मौजूद थे।

Related posts

प्रथम चरण के इवीएम, वीवीपैट स्ट्रांग रूम में सीलः के रवि कुमार

admin

जल जीवन मिशन में फर्जी बैंक गारंटी से महाघोटाला, भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला

admin

ईएसएल स्टील लिमिटेड सीएसआर के तहत धनडाबर प्राइमरी हेल्थ सेंटर में स्त्री रोग परामर्श केन्द्र की शुरुआत

admin

Leave a Comment