झारखण्ड राँची

फिरायालाल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की जेईई (मेन) 2026 में शानदार सफलता


राँची (खबर आजतक) : फिरायालाल पब्लिक स्कूल को जेईई (मेन) 2026 में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व है। कनिष्का सारंगी ने 98.99, हिमांशु कुमार ने 98.60, अनुज कुमार सिंह ने 94.23 तथा ध्रुव राज ने 83 एनटीए स्कोर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के अनुशासित परिश्रम, समर्पण और निरंतर तैयारी का परिणाम बताया। साथ ही शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को भी सफलता का आधार माना।


इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ऋतुल मुंजाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है और विद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध है।

Related posts

राँची: डॉ आशा लकड़ा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर साधा निशाना, कहा ‐ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की खतियानी आभार यात्रा किस खुशी में निकाली जा रही है ?

admin

कसमार प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने गरी गांव में 100 केबी ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

admin

भाजपा का हर घर तिरंगा कार्यक्रम मात्र एक ढ़ोंग: कैलाश यादव

admin

Leave a Comment