झारखण्ड राँची

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 27वां खेल वार्षिकोत्सव ‘कॉम्बाटिका’ आयोजित

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : फिरायालाल पब्लिक स्कूल में 27वें खेल वार्षिकोत्सव ‘कॉम्बाटिका’ का भव्य आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व प्रार्थना नृत्य से हुआ। मुख्य अतिथि चर्चित क्रिकेटर एवं जेसीए सेक्रेटरी सौरभ तिवारी तथा गेस्ट ऑफ ऑनर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी मधुकांत पाठक उपस्थित रहे। स्कूल बैंड, ताइक्वांडो, ज़ुम्बा व एरोबिक्स जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। खेल परिणामों में ज्ञान दल प्रथम, शांति दल द्वितीय व मैत्री दल तृतीय रहा। प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

आईएचएम राँची में हुआ वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता के अंतर्गत झारखण्ड कौशल प्रतियोगिता 2024 का आगाज

admin

नामकुम में हुवांगहातु के बाद अब लाली के जंगल पहुँचा बाघ, तीन मवेशी को मारा

admin

रोटरी क्लब ऑफ बोकारो नें शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

admin

Leave a Comment