झारखण्ड राँची

बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि, इनमें प्रगति पथ की रचनात्मक क्षमता निहित: एस.के. मिश्रा

नितीश मिश्रा

राँची : विद्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस उत्सव मनाया गया। नर्सरी सेक्शन के बच्चों ने गीत, नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बिरसा मुंडा और नेहरू की वेशभूषा में बच्चों ने इन महापुरुषों का संदेश भी दिया। शिक्षकों द्वारा मनोरंजक कार्यक्रम, सुविचार, कविताएं व नयी शिक्षा नीति पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई।

पूर्व प्राथमिक छात्रों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें विजेताओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सराहा गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू के चित्र पर श्रद्धांजलि से हुई।

प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की अमूल्य निधि हैं और उनकी जिज्ञासा भविष्य निर्माण की मजबूत आधारशिला है।

Related posts

झारखंड उद्योगों के लिए रक्षा क्षेत्र में नए अवसर : चैम्बर बैठक

admin

विधायक ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार को दी खुली चुनौती, कहा- वर्तमान सरकार में सिर्फ लूट की छूट

admin

कसमार : बोलेरो और बाइक की टक्कर में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment