झारखण्ड राँची

बजट 2024-25 भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: डॉ अटल पाण्डेय

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आरयू के शिक्षाविद् , पूर्व सीनेट सह सिंडीकेट सदस्य डॉ. अटल पांडेय ने बजट 2024 को भारत के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय के लिए ₹125638 करोड़ की भारी राशि युवाओं के लिए शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार के अवसरों में महत्वपूर्ण सुधार लाएगी। यह राशि युवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक होगी।

वहीं प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की सराहना करते हुए डॉ. अटल पांडेय ने बताया कि इसमें आदिवासी बहुल 63000 गाँवों के 5 करोड़ आदिवासियों को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाए जाएँगे। यह योजना आदिवासी समुदायों की समृद्धि के लिए एक सकारात्मक पहल है।

इस दौरान पहली नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं के ईपीएफओ खातों में ₹15000 की राशि का प्रावधान युवाओं के लिए वित्तीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही, उच्च शिक्षा के लिए ₹10 लाख तक के ऋण वाउचर और 1 लाख छात्रों को 3% ब्याज छूट की सुविधा को उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताया है।

महिलाओं और लड़कियों के विकास के लिए ₹3 लाख करोड़ के प्रावधान को डॉ. अटल पाण्डेय ने उनके सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कैंसर जैसे असाध्य रोगियों के लिए बजट में किए गए विशेष प्रावधानों की डॉ. अटल पाण्डेय ने सराहना की है, जिससे उनकी चिकित्सा और उपचार में सुधार होगा।

मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए टैक्स स्लैब बढ़ाकर राहत देने की पहल को डॉ. अटल पाण्डेय ने बजट की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है, जो उन्हें वित्तीय राहत प्रदान करेगा।

डॉ. अटल पाण्डेय के अनुसार, यह बजट देश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास की दिशा में एक नया अध्याय है, जो भारत के विकास को नई दिशा देगा।

Related posts

बोकारो : दसवीं में चिन्मय विद्यालय का परिणाम अद्भुद, 99 प्रतिशत प्राप्त कर राहुल बना विद्यालय टापर

Nitesh Verma

तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री का बोकारो आगमन कल

Nitesh Verma

पेटरवार : महिलाओं के सुंदरता को निखारने के लिए पूजा ब्यूटी पार्लर का हुआ उद्घाटन

Nitesh Verma

Leave a Comment