झारखण्ड राँची राजनीति

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बाँधा रक्षासूत्र

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गुरुवार को बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बाँधा तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।

Related posts

Jharkhand CM Hemant Soren: सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार ने ईडी ऑफिस की कराई थी जासूसी

admin

दीपावली से पहले जुए के अड्डों पर छापेमारी, झामुमो नेता समेत 42 जुआरी गिरफ्तार

admin

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए ह्यूमैनिटी सेवियर्स ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment