खेल झारखण्ड राँची

बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राँची : लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें 13 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और जिले में खेल को नई दिशा मिलेगी। समारोह में हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग के शामिल होने की भी संभावना है। टूर्नामेंट जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। मुलाकात के दौरान अधिवक्ता सच्चिदानंद चौधरी भी मौजूद थे।

Related posts

ट्रीपल आईटी राँची के नव स्थापित सीएसआर सेल करेगा दो दिवसीय सीएसआर कॉन्क्लेव का आयोजन

admin

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 24 अगस्त से 08 सितंबर तक, 250 स्टॉल रहेंगे

admin

धोनी ने किया राँची में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

admin

Leave a Comment