Uncategorized

बाबूलाल मरांडी प्रशासन को बदनाम कर निभाना चाहते हैं राजनीतिक दायित्व : राकेश सिन्हा

रांची: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी अपने राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन केवल प्रशासन को कटघरे में खड़ा करके करना चाहते हैं। उनकी कार्यशैली शुरू से ही प्रशासन के प्रति नकारात्मक रही है और वे दबाव बनाकर अपनी स्वार्थ पूर्ति करना चाहते हैं।
सिन्हा ने कहा कि दो बच्चों की सकुशल बरामदगी रांची प्रशासन की सक्रियता और संजीदगी का परिणाम है, जो सराहनीय है। उन्होंने उन सामाजिक संगठनों और मीडिया संस्थानों को भी बधाई दी जिन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई।
ईडी मामले पर भाजपा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज है और कानून सभी के लिए समान है। भाजपा बार-बार सीबीआई के जरिये राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

Related posts

हजारीबाग में पीएम मोदी ने किया कई बड़ी योजनाओं का ऐलान, कहा-आदिवासी समुदाय का विकास है प्राथमिकता

admin

गोमिया में बाप-बेटे की मारपीट के बीच-बचाव करने गए युवक पर जानलेवा हमला, मामला थाने पहुंचा

admin

सेक्टर 9 मे मंडल बाबा के यहाँ महासप्तमी के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़

admin

Leave a Comment