झारखण्ड बोकारो मनोरंजन

बाल संस्कार केंद्र के बच्चों की प्रस्तुति ने स्वदेशी मेले में बांधा समां


बोकारो (ख़बर आजतक) : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित 10 दिवसीय इस्पातांचल स्वदेशी मेला पूरे उत्साह के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले के सेकंड लास्ट दिन सहकार भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति पर दर्शक झूमते नजर आए।


इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बोकारो महानगर की ओर से “स्वदेश : युवाओं के नाम संदेश” विषय पर बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रणयांसी जगन्नाथ शाही सहित संघ के कई पदाधिकारियों ने विचार रखे।


कार्यक्रम के अंत में साहित्यिक अनुरागिक संस्थान द्वारा काव्य सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड से आए कवि-कवयित्रियों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को आनंदित किया। आज मेले के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए

Related posts

जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में रोटरी चास अध्यक्ष पूजा बैद को मिला प्रतिष्ठापरक गवर्नर अप्रिशिएसन अवार्ड

admin

भारत–दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए JSCA में तैयारियां पूरी

admin

हेमन्त सोरेन से फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा ने की शिष्टाचार मुलाकात

admin

Leave a Comment