झारखण्ड राँची

बिजारे फैशन शो के दूसरे राउंड का ऑडिशन संपन्न

चुने हुए प्रतिभागी 27 अक्टूबर को होटल रेडिशन ब्लू में होने वाले बिजारे फैशन शो में लेंगे भाग

नितीश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : आईआईसीसी तथा आईएनआईएफडी संस्थान द्वारा 27 अक्टूबर को होने वाले फैशन शो सह वार्षिकोत्सव बीआईजेडएआरआरई-24 का ऑडिशन 5 अक्टूबर शनिवार को सम्पन्न हो गया है। इसमें मॉडलिंग के लिए इच्छुक झारखण्ड के कई शहरों से 50-60 लडके और लड़कियों ने बड़े उत्साह और लगन के साथ भाग लिया।

इसमें चयनित मॉडल ही 27 अक्टूबर को होने वाले बिजारे शो में भाग ले पायेगे। इसमें सबसे सफल मॉडल को मिस्टर विजारे 24 और मिस विजारे 24 के खिताब से भी नवाजा जायेगा। ज्ञात हो कि विजारे 24 फैशन शो का आयोजन होटल रेडिशन ब्लू में किया जायेगा। इसमें संस्थान के फैशन डिजाइनिंग स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जायेगा। बिजारे शो पिछले 23 सालों से आयोजित किया जा रहा है जो कि झारखंड का सबसे बड़ा फैशन शो जाना जाता है। इसमें प्रतिभागियों को 5 अलग अलग थीमो में 5 राउन्ड दिये जायेगें।

Related posts

श्री महावीर मंडल राँची महानगर द्वारा प्रकाश पर्व पर स्वागत शिविर लगाकर किया स्वागत

admin

ईवीएम – वीवीपैट एफएलसी के दौरान आयोग के निर्देशों का अक्षरशः करें अनुपालन

admin

संकट मोचन मंदिर धार्मिक न्याय पर्षद के दायरे में लाना गलत: कुणाल अज़मानी

admin

Leave a Comment