राँची (खबर आजतक) : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को गरिमामय और आत्मीय वातावरण में विदाई दी गई। इस अवसर पर हेमंत सोरेन तथा ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार ‘पलाश’ ब्रांड का विशेष उपहार भेंट किया।
‘पलाश’ झारखंड की महिलाओं के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन चुका है।

सखी मंडलों से जुड़ी हजारों महिलाएं स्थानीय संसाधनों से खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प और दैनिक उपयोग की वस्तुएं तैयार कर अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण और विपणन सहयोग से यह पहल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है। ‘पलाश’ आत्मनिर्भर झारखंड की ओर बढ़ता सशक्त अभियान बन चुका है।
