झारखण्ड राँची राजनीति

बिरसा मुंडा को हमेशा राष्ट्रीय नायक एवं आदिवासी नायक के प्रतीक के रुप में किया जाता है याद: रंजन यादव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर बुधवार को प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा कोकर स्थित समाधी स्थल पर माल्यार्पण पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस पर सभी देश एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मुण्डा विद्रोह सहित कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था। बिरसा मुंडा को हमेशा एक राष्ट्रीय नायक एवं आदिवासी अधिकार आंदोलन के प्रतीक के रुप में याद किया जाता है।
इस अवसर पर युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार, राजद के वरीय उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, छत्तरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी, युवा राजद के प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, उपाध्यक्ष जफीर खान, उपाध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, महासचिव उर्मिला सोरेंग, महासचिव गायत्री देवी, प्रदेश प्रवक्ता रवि जयसवाल, प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, सचिव फरहान खान, अशोक यादव, आर्यन बर्मन उपस्थित थे।

Related posts

चिन्मय विद्यालय मे 23 दिसम्बर से शुरू होने वाले 3 दिवसीय चिक कैम्प मे 5 राज्य, 14 विद्यालय और 250 से अधिक युवा होंगे शामिल

admin

झारखंड शराब व्यापारी संघ ने राज्य सरकार से की माँग, कहा ‐ राज्य में वित्तीय वर्ष में राजस्व की काफी नुकसान को देखकर उत्पाद विभाग को 100% सुरक्षित राजस्व देने हेतू झारखंड शराब व्यापारी संघ तैयार

admin

14 जुलाई को प्रखंड कार्यालय के समक्ष हल्ला बोलेगी आजसू

admin

Leave a Comment