झारखण्ड राँची

बिरसा मुंडा हवाईअड्डा द्वारा खूँटी को मिली तीन एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा बल


रांची : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के तहत बिरसा मुंडा हवाईअड्डा द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत खूँटी जिले को तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई गईं। गुरुवार को हवाईअड्डा निदेशक और उपायुक्त खूँटी ने संयुक्त रूप से इन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस पहल के तहत करीब 24.75 लाख रुपये की लागत से एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। इसके लिए 24 जून 2025 को हवाईअड्डा प्रबंधन और जिला प्रशासन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।
यह पहल जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों तक त्वरित स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने में सहायक होगी।

Related posts

अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने की अपील

admin

महुआ माजी ने डूबे छात्र के परिजनों से की मुलाकात चार लाख सहायता राशि दिलाने का आश्वासन

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल के 12वीं के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया सफलता का परचम

admin

Leave a Comment