झारखण्ड राँची

बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय एटीएसईपी दिवस मनाया गया

रांची : बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची में आज अंतरराष्ट्रीय एटीएसईपी दिवस (International ATSEP Day) मनाया गया। कार्यक्रम में विमानपत्तन निदेशक श्री विनोद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एयर ट्रैफिक सेफ्टी इलेक्ट्रॉनिक्स पर्सनल (ATSEP) के योगदान को सराहा गया। एटीएसईपी वे तकनीकी विशेषज्ञ हैं जो विमानों की सुरक्षित आवाजाही के लिए रडार, संचार उपकरण, नेविगेशन सहायता प्रणाली (DVOR, DME, ILS) सहित सभी तकनीकी प्रणालियों का रखरखाव करते हैं। निदेशक श्री विनोद कुमार ने कहा कि एटीएसईपी कर्मचारी हवाई यातायात प्रणाली की तकनीकी रीढ़ हैं, जिनकी दक्षता और समर्पण से ही देशभर में सुरक्षित विमान संचालन संभव हो पाता है।

Related posts

बीएसएल के यातायात विभाग में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

admin

राँची : ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू ने सरकार को घेरा

admin

जिले के 1560 स्कूलों में हुआ वोटिंग पर पीटीएम का आयोजन

admin

Leave a Comment