झारखण्ड राँची राजनीति

बिहार में विपक्ष की एकजुटता देखकर भाजपा बैचेन: राजद

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बिहार में विपक्ष के एकजुटता देख भाजपा नेता बेचैन है। विशेष रुप से झारखंड के भाजपा नेता काफी असहज और बेचैन हो रहे है चूँकि झारखंड से भाजपा के जनाधार खिसकते देख भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश काफी बेचैन है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें बिहार में विपक्षी एकता की बैठक को कहा कि एक्का के नाम पर जुटे थे भ्रष्टाचार के संरक्षक।

     डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा के सभी नेता दूध के धुले है और वे भी धुले होते है जो भाजपा के साथ होते है। "सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को चली" कहावत को भाजपा नेता चरितार्थ कर रहे है। भाजपा नेताओं को बोलने से पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए कि जिस झारखंड की धरती से बोल रहे है यहाँ भाजपा की जब जब सत्ता रही झारखंड को लूटखंड बनाने का काम किया। झारखंड की जनता को ठगने और धोखा देने का काम किया। जीरो टॉलरेंस वाली रघुवर दास के सरकार के समय सबसे ज्यादा घोटाले 31 घोटाले हुए जिसमे मोमेंटम झारखंड में100 करोड़, 400 करोड़ के लौह अयस्क, 18 करोड़ के कंबल घोटाले, 61 करोड़ अल्पसंख्यक छात्रवृति घोटाले, टॉफी, टी शर्ट घोटाले सहित अनेक घोटाले उजागर हुए किंतु इनमें इतनी निर्लजता कूट कूटकर भरी है कि शर्म भी शर्मा जाए। 

भाजपा नेताओं को यह भ्रष्टाचार नहीं दिखता चूँकि भ्रष्टाचार की चश्मा से देखते है इसलिए भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार इन्हें भ्रटाचार नहीं लगता। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बोलने से पहले अपने अंदर झाकिए जनता है सब देख रही है। जनता ही जवाब देगी। और दिन में जो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है कि झारखंड के सभी लोकसभा सीट जीतेंगे, सपना देखते रहे सपना देखने में कोई हर्ज नहीं है। भाजपा के झूठ को आम आवाम भी समझ चूकी है इसीलिए अन्य राज्यों ने आपको धूल चटाने का काम किया और झारखंड में भी झारखंड की जनता यही करने वाली है।

Related posts

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया का शानदार प्रदर्शन, आलिया जुनैद बनीं बेरमो की टॉपर

admin

बोकारो विधायक ने किया राष्ट्रीय आर्ट एण्ड क्राफ्ट एक्सपो 2024 मेले का विधिवत उद्घाटन

admin

रांची : श्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के वरीय मुख्य संरक्षक दीपक प्रकाश एवं अध्यक्ष बने रमेश सिंह

admin

Leave a Comment