झारखण्ड राँची

बीआईटी मेसरा ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बिटोसा) की वार्षिक आम बैठक देर शाम रांची स्थित होटल ग्रीन एकर्स में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष एस.डी. सिंह के स्वागत संबोधन से हुई, जबकि सचिव मनीष पीयूष ने वार्षिक सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।


बैठक में वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। चन्द्रकांत रायपत अध्यक्ष, कौशल कुमार सिन्हा एवं अंकुर कुमार उपाध्यक्ष, उज्ज्वल भास्कर सचिव, सुधीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव तथा ज्योति अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुनी गईं। समिति के अन्य सदस्यों में दुष्यंत सिंह, कीर्ति अभिषेक, शुभम बनर्जी, अरुण राय, अमित यादव, एस.डी. सिंह और मनीष पीयूष शामिल हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रायपत ने पूर्व समिति के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की प्राथमिकताओं को साझा किया। 1965 बैच से लेकर कई वरिष्ठ पूर्व छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही। धन्यवाद ज्ञापन के.के. सिन्हा ने किया।

Related posts

बोकारो में हेरोइन बेचते रंगे हाथ धराया तस्कर, मोटरसाइकिल से करता था सप्लाई

admin

बोकारो सेक्टर-6 से तेलमाचो तक बनेगी नई चौड़ी सड़क, क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया आयाम

admin

विशेश्वर बाउरी हत्याकांड मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो : बाउरी समाज #

admin

Leave a Comment