SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बीएसएल कर्मियों द्वारा बिहार बाढ़ पीड़ितों को सहायता

बोकारो (ख़बर आजतक) : इस्पात उत्पादन के साथ-साथ बोकारो इस्पात परिवार सामाजिक कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहा है. इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बीएसएल के सीआरएम -1,2 एवं 3 की टीम ने मुख्य महाप्रबंधक दीपक राय के नेतृत्व में बुधवार को बिहार बाढ़ पीड़ितों की सहायता एवं राहत हेतु आवश्यक सामग्री एवं सहयोग राशि इकठ्ठा किया.

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सीआरएम विभाग के कर्मियों ने अपने सहकर्मी मनोज कुमार दीन को बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु सामग्रियों और सहयोग राशि सहित बिहार रवाना किया. इस अवसर पर उपस्थित सीआरएम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने ऐसे नेक कार्यों के लिए आगे भी सहयोग करने का संकल्प लिया.

Related posts

मानव अधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल एवं बोकारो जिला द्वारा मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का भव्य आयोजन

admin

डी वाय पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में स्कूली छात्र छात्राओं ने मनाया दुर्गा महोत्सव

admin

गहलोत सरकार का महिला युवा विरोधी चरित्र आमजनों से नहीं है छिपा: डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल

admin

Leave a Comment