SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बीएसएल तथा बियाडा के उद्यमियों के बीच बैठक का आयोजन

बोकारो (ख़बर आजतक) : शनिवार को बीएसएल के अधिशासी निदेशक (परियोजनाएँ एवं अतिरिक्त प्रभार सामग्री प्रबंधन) सी आर महापात्रा की अध्यक्षता में बोकारो औद्योगिक क्षेत्र (बियाडा) के उद्यमियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया.  बैठक में मुख्य महा प्रबंधक (अनुरक्षण) पी के बैसाखिया , मुख्य महा प्रबंधक (मैकेनिकल) वी के सिंह, मुख्य महा प्रबंधक (मानव संसाधन) हरी मोहन झा , मुख्य महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) हर्ष निगम, मुख्य महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) भूपेन्द्र सिंह, उप महा प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) आई एच अंसारी तथा अन्य वरीय  अधिकारियों सहित बियाडा  के तीस से अधिक उद्यमी शामिल थे.

बोकारो स्टील प्लांट बियाडा तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है. बैठक में चर्चा के दौरान  बियाडा उद्यमियों ने अपने विभिन्न मुद्दे बीएसएल के समक्ष रखी.

बीएसएल की ओर से बियाडा उद्यमियों की समस्याओं के निदान के बारे में विचार -विमर्श किया गया, साथ ही बियाडा उद्यमियों के द्वारा आपूर्ति किये गए सामग्रियों तथा सेवाओं में बेहतरी लाने  पर भी चर्चा की गई. दोनों पक्षों ने बैठक के दौरान परस्पर समन्वय द्वारा सभी पहलुओं के सकारात्मक निदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.  

Related posts

विधानसभाध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न

admin

चैंबर के सत्र 2025-26 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन

admin

लीला जानकी पब्लिक स्कूल के छात्रो ने फिर से एक बार NEET 2025 में सफलता का परचम लहराया

admin

Leave a Comment