झारखण्ड बोकारो

बीएसएल में “रुबरु” कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो (ख़बर आजतक) : बुधवार को बीएसएल कार्मिकों का निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी के साथ मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में “रुबरु” नामक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीएसएल के लगभग पचास अनाधिशासियों ने भाग लिया.

संवाद कार्यक्रम के आरम्भ में निदेशक प्रभारी की अगुवाई में सभी ने सुरक्षा शपथ ली. सहायक महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) कुमार रजनीश ने “सुरक्षा संस्कृति परिवर्तन : आगे का रास्ता” की थीम पर एक प्रस्तुतीकरण किया. प्रमोद कुमार सिंह, वरीय प्रबंधक (सुरक्षा) ने कवच पोर्टल के बारे में विस्तृत रुप से बताया.

प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बीएसएल में सभी कर्मचारियों के बीच सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने, संभावित खतरों की पहचान करने और प्रभावी सुरक्षा उपायों को लागू करने के बारे में बताया गया. निदेशक प्रभारी ने बताया कि कैसे दैनिक जीवन में सुरक्षा व्यवहार को शामिल करने से एक सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है.

Related posts

डीएवी इस्पात स्कूल में नन्हें हाथों से निकली रथ यात्रा, बच्चों ने जाना संस्कृति का महत्व

admin

दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने हेतु युवा दस्ता का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

admin

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सरकार द्वारा दी जाने वाली किताबो का वितरण किया गया

admin

Leave a Comment