झारखण्ड धनबाद राजनीति

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांचवी लिस्ट की जारी, दुमका-धनबाद और चतरा से नए चेहरों को मौका

बोकारो (ख़बर आजतक) : बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें दुमका से सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा धनबाद से ढुल्लू महतो तो चतरा से कालीचरण मुंडा बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.

विज्ञापन

तीनों सीटों पर नए चेहरों को मौका

झारखंड की चतरा लोकसभा सीट से कालीचरण सिंह को बीजेपी ने उतारा है. सुनील कुमार सिंह का पत्ता इस बार कट गया. उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी ने कालीचरण सिंह पर भरोसा जताया. धनबाद लोकसभा सीट से सांसद पीएन सिंह (पशुपति नाथ सिंह) का पत्ता काटकर इस बार ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है. दुमका से सीता सोरेन को सुनील सोरेन की जगह उम्मीदवार बनाया गया है. ये हाल ही में झामुमो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं. इन तीनों सीटों पर बीजेपी ने नये चेहरों को अवसर दिया है.

Related posts

एम एस रामचंद्र राव बनें झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

admin

महिला होमगार्ड से कमान के बदले अवैध राशि मांगने के मामले का उपायुक्त ने लिया संज्ञान, जाँच के लिए टीम गठित

admin

परियोजना निष्पादन में सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखने और साझा करने हेतु दो दिवसीय LEO कार्यशाला का आयोजन

admin

Leave a Comment