Uncategorized झारखण्ड राँची

बुद्ध विहार में कोसोफ ट्रस्ट का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान

बोकारो (ख़बर आजतक) : कौशल ट्रस्ट (कोसोफ ट्रस्ट) के सौजन्य से सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में रविवार को भव्य पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसका नेतृत्व उदय कुमार गुप्ता ने किया। संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष रामबचन प्रियदर्शी ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम दो से चार पेड़ अवश्य लगाने चाहिए, क्योंकि यही कदम देश को हराभरा बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा चलाया जा रहा ‘हरित-भारत अभियान’ बड़ौदा से शुरू होकर अब देशभर में स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रियदर्शी ने कहा कि सड़क निर्माण, अवैध कटान और रोजगार के नाम पर बड़ी संख्या में हो रही पेड़ों की कटाई ने पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ दिया है। कोरोना काल ने हमें ऑक्सीजन के महत्व का एहसास कराया, इसलिए पेड़ लगाना आज कोई विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पौधों की सुरक्षा, नियमित देखभाल और उन्हें फलदार एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारी भी निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू परंपराओं में अंतिम संस्कार हेतु लकड़ी की आवश्यकता होती है, इसलिए पेड़ों का संरक्षण भविष्य की जिम्मेदारी के रूप में देखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में कुणाल पाण्डेय, नितेश कुमार गुप्ता, उदय कुमार गुप्ता, पूनम, कुलेश्वर, डेरालाल, नागदेव जोगी सहित कई स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related posts

रामगढ़ में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश

admin

हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

admin

मॉल ऑफ रांची अभी बना हुआ है टॉक ऑफ रांची

admin

Leave a Comment