झारखण्ड राँची राजनीति

बेनी खुर्द में स्व युगेश्वर सिंह द्वार का कमलेश सिंह ने किया उद्घाटन

नितीश_मिश्र

राँची/हुसैनाबाद(खबर_आजतक): पलामू प्रखण्ड के बेनी खुर्द में पूर्व सरपंच स्वर्गीय युगेश्वर सिंह द्वार का उद्घाटन विधायक कमलेश सिंह ने स्व युगेश्वर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर व फीता काटकर किया। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी नेता मसरूर अहमद ने की। इस कार्यक्रम का संचालन सचिदानंद सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में विधायक कमलेश सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने समाजसेवा में अपना सबकुछ निछावर कर दिया, उन्हें सम्मान देना सभी का कर्तव्य बनता है जिससे आगे भी लोग उनके पदचिन्हों पर चलकर एक स्वास्थ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान देने के लिए आगे आएं।

उन्होंने कहा कि युगेश्वर बाबू ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में बीता दिया। उनके नाम पर द्वार का निर्माण करा कर समाज को संदेश देने का प्रयास है की निःस्वार्थ सेवा करने वाले सदा के लिए जनता के दिलों में रहते हैं। उनके नाम पर द्वार बनने से आम लोगों में हर्ष है, गाँव में उत्सव जैसा माहौल देख काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों, समाजसेवियों व देश की रक्षा करने वाले लोगों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

इस कार्यक्रम में मसरूर अहमद ने कहा कि स्व युगेश्वर सिंह एक सच्चे समाज सेवी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं किया। उनके सरपंच रहते पंचायत समेत आस पास के इलाके में बड़े बड़े विवादो को ईमानदारी के साथ हाल कराने का काम करते थे। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तिगत लगाव उनसे रहा है। वह हमेशा अभिभावक की तरह मार्गदर्शन करते थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामप्रवेश सिंह ने कहा कि युगेश्वर सिंह उनके साथी रहे हैं। उन्होंने अपने इलाके में समाजसेवा की जो लकीर खींची है, उसे रहती दुनिया तक याद रखा जाएगा।
विधायक द्वारा उनके सम्मान में द्वार का निर्माण करा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

इस मौके पर स्व युगेश्वर सिंह के पुत्र रंजीत सिंह एवं पंचम कुमार सिंह ने भी विधायक कमलेश कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम का समापन की घोषणा धन्यवाद ज्ञापन कर रंजित सिंह ने की।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, पंचम कुमार सिंह, हंसराज सिंह, विजय राजवंशी, बलिस्टर सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, बबलू सिंह,लल्लू सिंह,अजय सिंह, रतन लाल, पंकज सिंह, रजनीश सिंह, विमलेश सिंह (भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, रविन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश्वर मेहता) मौजूद थे।

Related posts

बोकारो : ट्रांसफॉर्मिंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के तहत संचालित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

admin

शिवराज सिंह चौहान ने इरफान अंसारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा – “इरफान सिर्फ सीता सोरेन नहीं बल्कि झारखण्ड की बहन बेटी के साथ देश की नारी का भी अपमान”

admin

तीन ताल की लयकारी और भजनों के भक्ति-भाव से बाल कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध

admin

Leave a Comment