Uncategorized

बेरमो में होली, रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस अलर्ट, कड़ी निगरानी के निर्देश

रमेन्द्र सिन्हा/ख़बर आजतक

तेनुघाट : बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में होली, रामनवमी और ईद को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील स्थानों की पहचान की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और संभावित गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अपराध समीक्षा बैठक में मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर पेटरवार, कसमार, जारीडीह, महुआटांड़, जागेश्वर बिहार, चतरो चट्टी, आईईएल, पेक नारायणपुर, गोमिया सहित कई थानों के प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है ताकि समाज में भाईचारा बना रहे।

Related posts

वाइबीएन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति व लोहड़ी पर्व

admin

“विश्व निशाने पर है जलवायु संकट जागरूकता अभियान” ने मनाया पर्यावरण दिवस

admin

परंपरा और संस्कृति को अपनायें : कविता मल्लिक

admin

Leave a Comment