झारखण्ड बेरमो बोकारो

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने स्कूली बच्चों के बीच बांटी साइकिल

बेरमो (ख़बर आजतक) ‘ उन्नति का पहिया कार्यक्रम के अंतर्गत बेरमो अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय ढोरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई व शिक्षा व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। आने वाले दिनों में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा।

बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इस उद्देश्य से साइकिल वितरण किया गया है। कहा कि पढेगा झारखंड, बढ़ेगा झारखंड के तहत स्कूल आवागमन की समस्या को दूर करने के लिए बच्चों को साइकिल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर बीडीओ,सीओ और कार्यपालक पदाधिकारी सहित सैकड़ो गणमान्य लोग शामिल हुए।

Related posts

उपायुक्त, एसएसपी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अर्पित की धरती आबा के चरणों में पुष्पांजलि

admin

हेमन्त परिवार के हुए भाजपाई नेता

admin

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द करे सरकार : विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment