झारखण्ड धनबाद

बैजड़ा बालू घाट से अवैध खनन एवं चोरी कर बालू लदा हाइवा जप्त

रिपोर्ट : सरबजीत सिंह

धनबाद (खबर आजतक):- उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बीती रात अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक के नेतृत्व में खनिजों के अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध जांच अभियान चलाया।इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12:30 बजे खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक, अंचल अधिकारी, गोविंदपुर एवं सरायढेला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार, संतु मांझी एवं उपेन्द्र यादव के साथ संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध खनन, परिवहन के विरूद्ध सरायढेला थानान्तर्गत जांच अभियान चलाया गया।

जांच के कम में कल्याण ज्वेलर्स के समीप मेन रोड पर गोविंदपुर की ओर से आ रहे एक हाइवा संख्या जेएच 10 बी.क्यू. 9785, जिस पर लगभग 500 क्यूबिक फीट बालू लोड था को रोका गया। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम असलम अंसारी, पिता-अनवर अंसारी, उम्र-22 वर्ष, पता ग्राम बस्तीपुर, पो- बागसुमा, थाना-गोविन्दपुर, जिला-धनबाद एवं उपचालक महानंद राय, पिता- दुपद राय, उम्र-19 वर्ष, पता ग्राम-बहादुरपुर, पो-बागसुमा, थाना-गोविन्दपुर, जिला-धनबाद बताया गया। वहीं वाहन पर लदे बालू से संबंधित परिवहन चालान की मांग पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। वाहन चालक ने एसडीओ और उनकी टीम को बताया कि उक्त बालू को बैजड़ा बालू घाट से अवैध खनन एवं चोरी कर लाया गया है। इसके बाद वाहन, पकड़े गये वाहन चालक, उपचालक को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु सरायढेला थाना को सुपूर्द किया गया।

Related posts

स्टीम ऊर्जा संरक्षण के माध्यम से स्थिरता प्राप्त करना विषय पर सेमिनार का आयोजन

admin

मुख्य्मंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, Income Tax नहीं भरने वाले बिजली उपभोक्ताओं का बिल होगा माफ

admin

बोकारो : वेदांता ईएसएल और झारखण्ड सशस्त्र पुलिस ने सुरक्षा प्रशिक्षण का किया आयोजन

admin

Leave a Comment