कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

बोकारो : अपर समाहर्ता ने भू अर्जन पदाधिकारी को दिया कार्य में तेजी लाने का निर्देश

बोकारो (ख़बर आजतक) : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में अपर समाहर्ता सादात अनवर ने शनिवार को भारतमाला परियोजना अंतर्गत फेज वन एवं वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे परियोजना में भू अर्जन के विरुद्ध प्रगति की समीक्षा की। साथ ही,समीक्षा उपरांत जिला भू अर्जन पदाधिकारी बोकारो को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। एनएचएआई के परियोजना के अतिरिक्त पथ निर्माण विभाग के विभिन्न परियोजनाओं में भू अर्जन कार्यालय द्वारा प्रगति की भी समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्य को अविलंब पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
आयोजित बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी बोकारो परियोजना निदेशक एनएचएआई रामगढ़,अंचल अधिकारी जरीडीह कसमार पेटरवार चंदनकियारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बीएसएल सेक्टर 2C में वर्चुअल रियलिटी लैब और योग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

admin

एसबीयू के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक विजिट

admin

Jharkhand: हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 244 नई बसें खरीदने को दी मंजूरी, रांची शहर में परिवहन सेवा होगी मजबूत

admin

Leave a Comment