SAIL BOKARO झारखण्ड बोकारो

बोकारो इस्पात संयंत्र में संकट: उत्पादन ठप, गैस पाइपलाइन सुरक्षा पर मंडराया खतरा

बोकारो : बोकारो इस्पात संयंत्र, जो एक थर्मो-सेंसिटिव प्लांट है, में संवेदनशील गैस पाइपलाइन नेटवर्क को 24 घंटे कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल में रखा जाता है। लेकिन संयंत्र के सभी गेटों के जाम होने के कारण लगभग 5000 कर्मचारी 18 घंटे से अधिक समय से भूखे-प्यासे अंदर फंसे हुए हैं।

इस स्थिति के चलते ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, सिंटर प्लांट, एसएमएस, हॉट स्ट्रिप मिल जैसी प्रमुख उत्पादन इकाइयाँ कल रात से पूरी तरह से बंद हो गई हैं। इससे गैस पाइपलाइन नेटवर्क की सुरक्षा बनाए रखना मुश्किल हो रहा है।

रातभर बिना भोजन और विश्राम के बावजूद कर्मी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यदि यह स्थिति बनी रही तो संयंत्र और शहर की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।

जनहित में आंदोलनकारियों से संयंत्र के गेट से तुरंत जाम हटाने की अपील की जाती है। ये जानकारी बोकारो इस्पात सयंत्र के जनसम्पर्क पदाधिकारी अभिनव शंकर नें दी.

Related posts

सुखदेवनगर थाना स्थित विद्यानगर रोड नं 1 में कचरे के ढेर में मिला नवजात शिशु का शव

admin

सुहाग के त्योहार:वट सावित्री पूजा पर महिलाओं ने मांगी पति की लंबी आयु, कच्चा धागे बांधकर की वृक्ष परिक्रमा

admin

बोकारो : सर्कस मैदान मे आयोजित नवरंग डांडिया नाइट मे खूब झूमें बोकारोवासी

admin

Leave a Comment