झारखण्ड बोकारो

बोकारो : उत्पाद विभाग द्वारा बोकारो जिले में शराब दुकानों में हुई छापेमारी

रिपोर्ट:- सुमन सिंह

बोकारो (ख़बर आजतक): बोकारो जिले के कई क्षेत्र में शराब की दुकानों पर उत्पाद विभाग रांची की टीम द्वारा छापेमारी की गई , जिसमें उत्पाद विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और विभाग द्वारा दुकानों से नकली शराब तथा ओवर रेटिंग की जांच समाचार लिखे जाने तक चल रही हैं बता दे की हमेशा ओवर रेटिंग और नकली शराब की बातें क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी हमेशा से शराब विक्रेता और ग्राहकों के बीच ओवररेटिंग को ले के विवाद हुआ करता था जिसके चलते आमजनता की शिकायत पर रांची मुख्यालय से उत्पाद विभाग द्वारा टीम गठित की गई ,और बोकारो जिले की कई दुकानों में छापेमारी की गई ! जिसमें सेल्समैन से पूछताछ की गई वही दुकानो से शराब की खरीदारी कर रहे ग्राहकों से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने भी ओवररेटिंग की बात स्वीकार की ! इसके अलावा नकली शराब की जांच चल रही हैं पदाधिकारियों द्वारा शराब की सेंपलिग ली गई हैं लेकिन विभागीय पदाधिकारी द्वारा मीडिया को अभी तक किसी तरह का ब्यान नही दिया गया है जांच टीम कितनी मात्रा में शराब जप्त किं गई और अभी तक क्या कार्रवाई हुई हैं इसकी पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हुई हैं ! वही बता दे कि राज्य में शराब दुकानों को उत्पाद विभाग द्वारा ही संचालित किया जा रहा हैं ! क्या कार्रवाई होगी या नहीं होगी ये विभाग हीं जाने !

Related posts

दो दिवसीय प्रथम झारखंड तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन वुडबॉल टूर्नामेंट 2023 का हुआ समापन

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आरंभ हुई आठवीं बी.के. बिरला राँची जिला अंतर-विद्यालय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26

admin

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने BSL में SC/ST कर्मी की संख्या समेत कई विषयों की मांगी विस्तृत जानकारी

admin

Leave a Comment