झारखण्ड बोकारो शिक्षा

बोकारो: गुरु गोविंद सिंह टेक्निकल कैंपस को NAAC द्वारा B++ ग्रेड, तकनीकी शिक्षा में बड़ा मुकाम

बोकारो (ख़बर आजतक) : झारखंड के तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) को NAAC (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल) द्वारा B++ ग्रेड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में कॉलेज प्रशासन की ओर से बुधवार को कॉलेज परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया को इस सफलता की जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरूहार ने कहा कि यह ग्रेड संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शिक्षण पद्धतियाँ, योग्य शिक्षकों की टीम और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल GGSESTC के लिए नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है, क्योंकि यह ग्रेड तकनीकी शिक्षा की दिशा में राज्य की प्रगति को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को तकनीकी शिक्षा में मदद मिल सके। साथ ही, संस्थान भी अपने स्तर पर मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करता है ताकि उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह ने कहा, “हमने वर्ष 2011 से शिक्षा के क्षेत्र में सतत प्रयासों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। GGSESTC सिर्फ डिग्री देने वाला संस्थान नहीं है, बल्कि यह युवाओं को एक मजबूत और उज्जवल भविष्य देने में विश्वास करता है।”

कॉलेज के सचिव श्री सुरेंद्र पाल सिंह ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह सफलता कॉलेज परिवार की सामूहिक मेहनत और ईमानदारी का फल है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कॉलेज और भी ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, छात्र और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

राजनीति में जब तक युवाओं का भागीदारी नही बढ़ेगी, तब तक विकास के नए रास्ते नही खुलेंगे: पूर्व सांसद धूरन राम

admin

सीसीएल एवं डीवीसी का चक्का जाम आंदोलन ऐतिहासिक होगा : सचिन महतो

admin

अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने रवींद्रनाथ धीवर एवं महासचिव श्याम कुमार

admin

Leave a Comment