झारखण्ड बोकारो

बोकारो : ग्रह-उपग्रह और ब्रह्मांड की रोमांचकारी खगोलीय दुनिया से अवगत हुए बच्चे

डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों का कुशल पल्ली में विशेष शैक्षणिक शिविर आयोजित

बोकारो (ख़बर आजतक) : अंतरिक्ष-विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों के रुझान को बढ़ावा देकर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो द्वारा विशेष शैक्षणिक शिविर का आयोजन किया गया। बोकारो जिले के निकटवर्ती कुशल पल्ली अयोध्या पहाड़ (पुरुलिया, प.बं.) पर रात्रि शिविर के दौरान अत्याधुनिक दूरबीनों की मदद से उन्हें ब्रह्मांड के रहस्य बताए गए। यह कैम्प बुधवार देर शाम 7 बजे से गुरुवार अहले सुबह 5 बजे तक जारी रहा। इसमें शामिल कक्षा 6 से 11 वीं तक के लगभग 100 विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ग्रह-उपग्रह, तारा आदि का अवलोकन किया और रोमांचकारी खगोलीय दुनिया से वे रू-ब-रू हुए।
शिविर में सबसे पहले खुले आसमान के नीचे बच्चों को आकाश के विभिन्न तारों, आकाशगंगा, ग्रहों, उपग्रहों के बारे में जानकारी दी गई और उनकी पहचान कराई गई। उसके बाद डिजाइन किए गए विशेष अत्याधुनिक स्पेस रिफ्लेक्टर न्यूटनोनियन टेलीस्कोप की सहायता से उन्हें आकाशीय पिंड दिखाए गए। उसमें डिवाइस के साथ दो ऐपिस लेंस लगे थे, जिन्हें आवश्यकतानुसार व्यवस्थित कर सौरमंडल, चंद्रमा के क्रेटर्स, बृहस्पति, शनि के चंद्रमाओं और अन्य ग्रहों, उपग्रहों, तारों आदि खगोलीय पिंडों के रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किए जा रहे थे। प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त अयोध्या पहाड़ की सुंदर वादियों के बीच हुए इस शिविर में बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही थी।
इस क्रम में हैंड्स ऑन सेशन और क्विज का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों को दी गई जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों को खगोलीय गतिविधियों के अलावा अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक शिविरों के जरिए बच्चों के ज्ञान, उनकी बुद्धिमता और प्रतिभा का विकास होता है। विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है। खगोल विज्ञान की जानकारी वैज्ञानिक क्षमता व सोच को निखारती है।

Related posts

DPS Bokaro Students Script Remarkable Results in JEE Main – II 2024

admin

पलामू में बस की चपेट में आई महिला, हुई मौत

admin

खनन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान, 03 ट्रैक्टर जब्त

admin

Leave a Comment