बोकारो

बोकारो : चित्रगुप्त महापरिवार की महिला सम्भाग “सहभागिनी” द्वारा वृद्धाश्रम मे बाँटा गया कंबल…

बोकारो : आज चास सोलागीडीह अवस्थित वृद्धाश्रम में अपने परिवार से परित्यक्त एवम असहाय लोगों के बीच ,बढ़ते हुए ठंड से राहत देने के लिए चित्रगुप्त महापरिवार की महिला सम्भाग “सहभागिनी” द्वारा कंबल का वितरण किया गया ।साथ ही खाद्य सामग्रियां भी दी गई।सहभागिनी की महासचिव अर्पिता सिन्हा ने यहां रह रही वृद्ध महिलाओं से उनके परिस्थितियों की जानकारी ली।यह द्रवित करने वाला दृश्य था ,जब बुजुर्ग महिलाएं अपने असहाय अवस्था पर रो पड़ीं।अर्पिता जी ने सहभागिनी की ओर से उन्हें आश्वस्त किया कि,हर महीने उनके लिए कुछ जरुरते पूरी की जायेगी।कार्यक्रम में उपस्थित लालबहादुर शास्त्री सेवा समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा ने शीघ्र ही उन्हें मुफ्त चिकित्सा सेवा की व्यस्था करने काआश्वासन दिया। वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों ने आशीर्वाद एवम धन्यवाद दिया। चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला मुख्य सलाहकार अरुण सिन्हा ने सहभागिनी द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में जिला समिति महासचिव भैया प्रीतम ,सचिव राज श्रीवास्तव,संजय सिन्हा,अर्पिता सिन्हा,प्रियदर्शिनी सिन्हा,पूनम,आशा प्रसाद, सिन्हा,शिल्पी सिन्हा,अनंत शेखर,अरविंद कर्ण जगपति प्रसाद इत्यादि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Related posts

Jharkhand Election 2024: बोकारो की जनता इस बार बदलाव चाहती है : श्वेता सिंह

admin

अर्द्धसैनिक बल के ऑफिसर का बॉडीगार्ड बताकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

बाल विवाह के बाद पुलिस ने लड़का-लड़की का किया रेस्क्यू।

admin

Leave a Comment