झारखण्ड बोकारो

बोकारो : चिन्मय पुर्वर्ती छात्रों ने आधी रात में निकल कर ठंढ से ठिठुरते जरूरत मंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

बोकारो (ख़बर आजतक): चिन्मय पुर्वर्ती छात्रों ने आधी रात में निकल कर ठंढ से ठिठुरते जरूरत मंद लोगों को कंबल बांटा। चास , जनवृत4, रेलवे स्टेशन सहित शहर के बिभिन्न क्षेत्रों में लगभग 100 से ज्यादा लोगों के बीच पूरे हौसले के साथ पहुंचे चिन्मय विद्यालय बोकारो के पुराने छात्र।

विद्यालय अध्यक्ष विश्वरुप मुखोपाध्याय, सचिव महेश त्रिपाठी एवम प्राचार्य सूरज शर्मा ने अपने पुराने छात्रों के द्वारा निभाये जा रहे समाज के प्रति जिम्मेदारी की सराहना करते हुए कहा कि हमे ये देख सुन कर अपार हर्ष हो रहा है कि हमारे पुराने छात्र अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रहे है। ये छात्र लगातार रक्त दान, नयन चिकित्सा शिविर, बृद्धा आश्रम में सेवा, दिव्यांग संस्था में अन्न दान के साथ सभी दायित्वों को निभा रहे हैं और परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सपनो को साकार कर रहे हैं।
चिन्मय एलुमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत के साथ साथ डॉ अम्बरीश सोनी, कुमार शिल्पी, प्रवीण कुमार, शैबाल गुप्ता, शशिकांत, अभिषेक मिश्रा, सुमन सौरभ, अभिषेक सिंह,संजीव मिश्रा, रितेश वर्मा, मनीष मिश्रा, डॉ कुमार पल्लव,कौशल एवम सचिन शामिल थे।

Related posts

अखिल भारतीय कायस्थ महा सभा के बोकारो जिला कमिटी की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न

Nitesh Verma

एक्सआईएसएस और आक्सिस ने संयुक्त रुप से किया रक्तदान अभियान और आधार शिविर का आयोजन

Nitesh Verma

एयर इंडिया एक्सप्रेस के रिजनल हेड के साथ चेंबर की वार्ता संपन्न, बोले महासचिव गट्टानी – राँची से दिल्ली के लिए अहले सुबह एक सीधी फ्लाईट सेवा हो शुरु

Nitesh Verma

Leave a Comment