झारखण्ड बोकारो

बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश गुप्ता की माता का निधन, जिले में शोक की लहर

बोकारो (ख़बर आजतक) : जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की माता राजेश्वरी देवी का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। चास स्थित उनके आवास पर लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजन, रिश्तेदार, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

राजेश्वरी देवी अपने पीछे पति सरजू साव और छह पुत्र—कमलेश, उमेश, रामजी, रवींद्र, पप्पू और मिंटू गुप्ता—को छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार बक्सर (बिहार) के रामरेखा घाट पर किया जाएगा। परिवार दोपहर 12:30 बजे बोकारो से बक्सर के लिए रवाना हुआ।

चास के पूर्व मेयर भोलू पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में हम सभी गुप्ता परिवार के साथ हैं।”
मजदूर नेता संग्राम सिंह ने रास्ते में परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, “माता राजेश्वरी देवी धार्मिक व ममतामयी थीं। उनका जाना पूरे समाज के लिए क्षति है।”

जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी सह जिला सचिव बनमाली बाउरी ने भी शोक प्रकट किया।
क्षेत्र के अनेक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बोकारो का पूरा समुदाय इस दुखद घड़ी में गुप्ता परिवार के साथ खड़ा है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

Related posts

New session of DPS Bokaro commences with the Special Assembly and Cultural Extravaganza

admin

BSL NEWS: बोकारो नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की द्वितीय बैठक का आयोजन

admin

बोकारो : चास में हनुमत महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

admin

Leave a Comment