झारखण्ड बोकारो

बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण और राष्ट्रीय एकता पर जोर

बोकारो (ख़बर आजतक): बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत आज जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में संगठन सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बोकारो जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व मंत्री माननीय श्री के. एन. त्रिपाठी जी ने बैठक को संबोधित करने से पूर्व जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मृत पर्यटकों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कृत्य देश की अखंडता को चोट पहुँचाने के नापाक प्रयास हैं। साथ ही उन्होंने कश्मीर के स्थानीय नागरिकों की वीरता और मानवता की सराहना करते हुए कहा कि भारत की आत्मा आज भी इंसानियत में विश्वास करती है।

श्री त्रिपाठी ने भाजपा नेताओं के बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा हैं और हमें सतर्क रहते हुए नफरत फैलाने वालों की चालों को विफल करना होगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि गांधी परिवार का बलिदान आज भी हमारी प्रेरणा है।

बैठक में श्री उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन सृजन वर्ष 2025 के तहत मिली जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। सभी प्रखंड पर्यवेक्षक, नगर अध्यक्ष और मंडल, पंचायत व वार्ड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे क्षेत्रीय बैठकों के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाएं और जनहित योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुँचाते हुए कांग्रेस की नीतियों का प्रचार करें।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों के साथ निम्न गणमान्य उपस्थित थे:

जवाहर महाथा, देवासिस मंडल, बिरिंची महाथा, अब्दुल हाजी मलिक, सी.के. ठाकुर, सतेंद्र यादव, कमरुल हसन, जीतेंद्र यादव, बनमाली बाउरी, मनोज कुमार, अशोक मिश्रा, उत्तम सिंह, प्रवेज अख्तर, गणेश निषाद, महावीर सिंह चौधरी, सुबोध मिश्रा, बैजनाथ जायसवाल, आबिद हुसैन, अश्विनी मित्रा, अशोक मंडल, छेदी ननिया, रमेश महाराज, मोख्तार अंसारी, प्रभु दयाल सिंह, गौरव राय, जलेश्वर दास, इमरान अंसारी, सनत मिश्र, माहेश्वर मंडल, रीता सिंह, नीलू दुबे, सुधीर जायसवाल, निवारण तिवारी, जुबिल अहमद, नारायण सिंह चौधरी, दिलीप यादव, रामपद दास, कृष्णा यादव, अजय कुमार शर्मा, महेंद्र ठाकुर, ए.के. सुल्तान समेत बड़ी संख्या में जिले के ऊर्जावान कांग्रेसजन।

Related posts

सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में
दो – दिवसीय इंद्रधनुष मेला का शुभारंभ

admin

विस्थापित क्षेत्र के 19 गांवों में रहने वाले लोगों को जल्द मिलेगी खुशखबरी : श्वेता सिंह

admin

रोटरी बोकारो में वोकेशनल सह क्लब अवार्ड समारोह आयोजित

admin

Leave a Comment