झारखण्ड बोकारो राजनीति

बोकारो : जेएमएम ने मनाया निर्मल महतो का 36वां शहीद दिवस

बोकारो (ख़बर आजतक): झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति की ओर से केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार  जिला समिति बोकारो द्वारा जिला कार्यालय सेक्टर 1 बी में शहीद निर्मल महतो का 36 वां शहीद दिवस शहीद निर्मल महतो की चित्र में माल्यार्पण करते हुए सभी सदस्यों ने मनाया। जिला अध्यक्ष द्वारा प्रेस विज्ञप्ति देते हुए कहा कि शाहिद निर्मल महतो एक क्रांतिकारी नेता थे उनका शहादत बेकार नहीं गया आज झारखंड के शहीदों का देन है कि अलग राज्य मिला है और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं झारखंड के धरतीपुत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड की जनता के अनुरूप काम कर रहे हैं

सभी वर्गों आदिवासी मूलवासी को सम्मान दे रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष  हीरालाल मांझी केंद्रीय सचिव संतोष रजवार, जिला सचिव जय नारायण महतो, केंद्रीय सदस्य बी के चौधरी ,केंद्रीय सदस्य मंटू यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय रजवार ,जिला कोषाध्यक्ष अशोक मुर्मू , सौरभ भट्ट भागीरथ शर्मा  प्रदीप सोरेन , राकेश सिन्हा , दीपू सिंह ,मोहम्मद फिरदोस , सफल चंद्र महतो ,साहिल अंसारी, मोहम्मद अयूब , सुशांत मुंडा, मोहम्मद मंटू चिश्ती, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद दिलदार अंसारी ,मोहम्मद मकसूद अंसारी, धर्मवीर कुमार गुप्ता, रामकुमार ,दिनेश यादव , राजू एवं जिला के सभी जिला प्रखंड नगर के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सभी सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

सुदेश महतो से मिले खिजरी के आजसू कार्यकर्ता, 11 जनवरी को सम्मेलन

admin

सरकार मुख्यमंत्री चला रहें या नौकरशाह, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करें क्लियर : प्रदीप वर्मा

admin

ईएसएल ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सप्ताह 2025 मनाया, सुरक्षा और जागरूकता को सुदृढ़ किया

admin

Leave a Comment