झारखण्ड बोकारो

बोकारो : झारखण्ड मे सात आईपीएस का तबादला ,प्रियदर्शी आलोक बने बोकारो एसपी

रिपोर्ट : नितेश वर्मा

राँची (ख़बर आजतक): राज्य सरकार ने आज सात आईपीएस का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। जैप 3 कमांडेंट के पद पर पदस्थापित प्रियदर्शी आलोक को बोकारो जिला का एसपी बनाया गया है।रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित नौशाद आलम को साहिबगंज जिले का एसपी बनाया गया है।एसटीएफ एसपी के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी बनाया गया है।धनबाद ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित रिश्मा रमेशन को पलामू जिले का एसपी बनाया गया है।नव प्रोन्नत प्रोन्नत आईपीएस दीपक कुमार शर्मा को गिरिडीह जिले का एसपी बनाया गया है।

नव प्रोन्नत आईपीएस डॉ विमल कुमार को सरायकेला जिले का एसपी बनाया गया है। नव प्रोन्नत आईपीएस आईपीएस पीतांबर सिंह खेरवार को दुमका जिले का एसपी बनाया गया है।आदेश में कहा गया है कि वैसे अधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया और उनका पदस्थापन नहीं किया गया है। वह पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में योगदान देंगे।

Related posts

धमकी देकर वसूली करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

admin

मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह के पुण्यतिथि को लेकर तैयारियां जोरों पर

admin

सीएमपीडीआई को आईएसओ 37001:2016
एबीएमएस का पुनः प्राप्त हुआ प्रमाणन पत्र

admin

Leave a Comment