झारखण्ड बोकारो

बोकारो : डीएवी- सेक्टर-6 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया|

मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ : प्राचार्य बृजमोहन लाल दास

बोकारो (ख़बर आजतक): को डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में प्रातः काल में योग दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास, नागेंद्र प्रताप, व शैलेंद्र प्रताप, हेड बॉय किसलय कुमार व रिया सारथी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा सभी विद्यार्थियों को कहा कि मन पर नियंत्रण रखना ही योग है। मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ।महर्षि पतंजलि ने योग शास्त्र के माध्यम से सभी लोगों को निरोग रहने का उपाय बताया। योग की प्रक्रिया प्राचीन काल से ही भारत में प्रचलित है। बाबा रामदेव ने जिसे घर-घर में लागू करवाया। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक प्रशांत कुमार के कुशल निर्देशन में योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने अष्टांग योग के नियमों से कार्यक्रम को प्रारंभ किया। सभी लोगों ने सूक्ष्म व्यायाम किया। तदुपरांत पद्मासन , ताड़ासन ,चक्रासन , हलासन , सुखासन ,सूर्य नमस्कार , भ्रामरी व कपालभाति प्राणायाम किया। इस कार्यक्रम में नवमी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के समस्त विद्यार्थीगण शामिल थे। योग करके प्रतिदिन निरोग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योगाभ्यास किया| शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related posts

EASTERN RAILWAY’S ONE STATION ONE PRODUCT STALLS – CREATING GLOBAL MARKET FOR LOCAL PRODUCT : A NEW LEASE OF LIFE FOR LOCAL ARTISANS & SMALL Entrepreneur

admin

2023-24 के लिए होने वाले चेंबर चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी, आखिरी दिन 57 नामांकन हुए प्राप्त

admin

नीरजा सहाय में डीएवी स्पोर्ट्स के विजेता हुए सम्मानित

admin

Leave a Comment