झारखण्ड बोकारो

बोकारो : डीएवी सेक्टर-6 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर याद किए गए डॉक्टर बीसी राय

बोकारो (ख़बर आजतक) : डीएवी सेक्टर-6 के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया| शुरुआत डॉक्टर बीसी राय के स्मरण से हुई| इस मौक़े पर विद्यालय के प्राचार्य बी.एम.एल. दास ने कहा डॉ राय स्वस्थ समाज के पक्षधर थे. वह बड़े-बड़े पदों पर आसीन रहते हुए भी अपने चिकित्सक धर्म को नहीं भूले| जब भी समय मिलता वे मरीजों के इलाज में जुट जाते थे| श्री दास ने कहा स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर व्यक्ति तन से और मन से स्वस्थ हो| इसकी शुरुआत बाल्यकाल से ही होनी चाहिए| अपने स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक होने की जरूरत है| आज के समय में बदलती दिनचर्या के कारण हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों के चपेट में आने लगे हैं| इन बीमारियों से निजात पाने के लिए चिकित्सकों की सहायता लेनी जरूरी है| स्कूल में समय-समय पर चिकित्सा शिविर लगाकर यही संदेश देने की प्रक्रिया जारी रहती है| स्वस्थ रहें, खुश रहें, जब तन स्वस्थ रहेगा. मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा, स्वास्थ्य ही धन है. मौके पर सभी छात्रगण व शिक्षकगण मौजूद थे|

Related posts

आसनसोल से भूमिपुत्र एसएस अहलूवालिया भाजपा के उम्मीदवार

admin

एक्शन में बक्सर एसपी शुभम आर्य, कहा नहीं छोडेंगे किसी भी अपराधी को….

admin

खाते में 10 लाख या उससे अधिक के लेने देने वाले संदेहास्पद खातों पर विशेष नजर रखे: डीईओ

admin

Leave a Comment