बोकारो

बोकारो : डीएवी-6  में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास मनाया गया| 

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया| इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड जोन-जी के क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी अरुण कुमार ने राष्ट्रध्वज को फहराया| इस अवसर पर डीएवी सेक्टर चार के प्राचार्य अरुण कुमार झा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद व डीएवी-6 के प्राचार्य एस.के. मिश्र कार्यक्रम में शामिल थे| देशभक्ति से ओतप्रोत गीत की प्रस्तुति मनमोहक रही| सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ| विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्र ने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को अपने अधिकार व कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया| राष्ट्रहित सर्वोपरि है, अतः राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास सभी विद्यार्थियों में अवश्य ही होनी चाहिए| क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी अरुण कुमार ने अपने भाषण में कहा कि बच्चों को जीवन में राष्ट्रप्रेम व जीवन- मूल्यों के महत्व को जानना आवश्यक है| उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहते हैं| राष्ट्रीयता की भावना को बढ़ाना ही श्रेयस्कर है| कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण अभिभावकगण व विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे|

Related posts

फुटपाथ दुकानदारों के समर्थन मे उतरी कांग्रेस, सेल प्रबंधन को दिया चेतावनी

admin

ऑक्सीजन प्लांट के पुराने एक्साईटेशन सिस्टम का नवीनीकरण एवं विद्युत् उपकरणों पर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारम्भ

admin

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment