बोकारो

बोकारो : डीपीएस बोकारो में गीत-संगीत व नृत्य-प्रस्तुतियों के साथ बच्चों ने मनाया क्रिसमस उत्सव…

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : क्रिसमस और नववर्ष के उपलक्ष्य में डीपीएस बोकारो में विशेष एसेंबली का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत-संगीत और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ इस उत्सव को मनाया। इस अवसर पर जगमगाते क्रिसमस ट्री और सितारों की आकर्षक सजावट के बीच विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनभावन प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर विंग में बच्चों ने विश यू अ मैरी क्रिसमस… ओ फादर… समूह गीत की सुरीली प्रस्तुति की। इस पर बच्चों ने ही की-बोर्ड, गिटार व अन्य वाद्य-यंत्रों पर कुशल संगत की। सांता क्लॉज के रूप में लाल टोपी पहने बच्चों की एकरूपता सहसा सभी का मन मोह ले रही थी। इसके बाद जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल ऑल द वे… सहित अन्य क्रिसमस कैरोल्स पर छात्राओं ने शानदार समूह नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, विद्यालय की प्राइमरी इकाई में नन्हें छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस उत्साह, जोश और ऊर्जा के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को फूलों, लाइटों, पोस्टरों और क्रिसमस ट्री से सजाया गया था। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने क्रिसमस की पोशाक पहनी। नन्हे छात्र-छात्राओं के क्रिसमस कैरोल पर थिरकते कदम, उनका सहगान और असेंबली में लाल टोपी लगाए बच्चों का जुटान भी सहसा मन मोह ले रहे थे।
इस अवसर पर प्राचार्य ए. एस. गंगवार ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहते हुए कहा कि क्रिसमस आज एक वैश्विक त्योहार बन चुका है। यह हमें प्रेम, स्नेह, सद्भावना और मानवता की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने इस वर्ष की अंतिम विशेष सभा में सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षकेत्तरकर्मियों को क्रिसमस एवं आगामी नववर्ष 2023 की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। सीनियर विंग में कार्यक्रम के दौरान अंतर विद्यालय अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता, झारखंडी लोक नृत्य प्रतियोगिता, सीबीएसई क्लस्टर 3 एथलेटिक मीट 2022, सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर, सीबीएसई ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता और जिलास्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं, प्राइमरी विंग में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में फन, एन्जॉयमेंट और लर्निंग विषयवस्तु पर कई गणितीय अवधारणाओं पर आधारित अलग-अलग इंटरएक्टिव गेम्स का भी आयोजन किया गया।

Related posts

मानव संसाधन विकास विभाग में “उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन

admin

बोकारो : रेड क्रॉस सोसायटी मे जय फाउंडेशन सामाजिक संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन..

admin

बोकारो क्लब में आयोजित छठे कॉन्क्लेव में ESL ने जीता स्वर्ण अवार्ड

admin

Leave a Comment