अपराध झारखण्ड बेरमो बोकारो

बोकारो थर्मल डैम के पास नदी में मिला शव, राजा बाजार निवासी साहिद अंसारी के रूप में हुई पहचान

बेरमो (ख़बर आजतक): सोमवार को बोकारो थर्मल डैम के नीचे बहने वाली नदी में एक व्यक्ति का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की नजर जब बहते शव पर पड़ी, तो उन्होंने शोर मचाकर उसे बाहर निकाला और तुरंत स्थानीय बोकारो थर्मल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस द्वारा की गई पहचान में शव की पुष्टि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी साहिद अंसारी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले दो दिनों से लापता था। साहिद अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ-साथ मंजूर आलम, किरोधर यादव उर्फ खिरू, मृतक के परिजन एवं अनेक ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों को लेकर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

admin

रोटरी सत्र 24-25 के लिए रोटरी क्लब चास की नई टीम का गठन, बिनोद चोपडा बने अध्यक्ष

admin

मजदूरो के आक्रोश से दूर रहे प्रबंधन नहीं तो मजदूर अपना हक लेना जानते हैं : राजेंद्र सिंह

admin

Leave a Comment