झारखण्ड बोकारो

बोकारो : थाना से चंद कदमों की दूरी पर लूट, पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना थाना से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित युवक अयांश कुमार (18), जो सेक्टर वन बी का निवासी है, बोकारो मॉल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 3 मोड़ पर पहुंचा, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक झपटा मारा, धक्का देकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसका भाई और चाचा मौके पर पहुंचे और सिटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों के अनुसार, बाइक सवारों में से आगे बैठा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक ने गमछे से अपना चेहरा ढका हुआ था। अपराधी इतनी निडरता से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए कि यह पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

Related posts

सीएमपीडीआई एंड सीआईपीईटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

admin

झारखंड विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त नगर आयुक्त ने स्वीप कार्यक्रम को लेकर की बैठक

admin

रिम्स अस्पताल के हॉस्टल से स्टूडेंट का जला हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

admin

Leave a Comment