झारखण्ड दुर्घटना पेटरवार बोकारो

बोकारो : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित सात लोग घायल

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार थाना क्षेत्र में दो अलग – अलग स्थानों पर बुधवार को दिन के 10 बजे हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गए। इस घटना में एक ही परिवार के तीन महिला सहित पांच लोग शामिल है और सभी लोग रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के बड़का जारा खोखा बंदा के निवासी बताए जाते है। जो लोग घायल हुए है उनमें गोला थाना क्षेत्र के बड़का जारा खोखा बंदा गांव निवासी मुकेश महतो (40 वर्ष), शनिचर महतो (21 वर्ष), केजनी देवी (35 वर्ष), बबीता देवी (35 वर्ष), पुरनी देवी (60 वर्ष) ओर बाइक सवार मेघलाल प्रसाद कुशवाहा( 45 वर्ष) न्यू ढाको बस्ती बेरमो घायल हो गए।


बताया जाता है कि बड़का जारा के उपरोक्त लोग मुकेश महतो का कथारा से इलाज करवाकर बोलेरो संख्या जे एच 09 जे 2333 से अपने घर खोखा बंदा लौट रहे थे कि लेपो स्थित गायत्री मंदिर के पास विपरित दिशा से आ रही एक बाइक सवार व्यक्ति द्वारा चकमा दिए जाने के कारण बोलेरो अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को बचाने के क्रम में खुद एन एच 23 पर चार बार पलटनिया खाते हुए चारों चक्का ऊपर हो गया । पेटरवार पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो का शीशा और पीछे का गेट तोड़कर बाहर निकल गया। ओर सभी घायलों को दो 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टर कुंदन राज ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है।
वहीं दूसरी घटना पेटरवार स्थित होटल न्यू प्रभात के पास बुधवार को दिन के करीब डेढ़ बजे हुई जहां एक मिनी माल वाहक ट्रक ने बाइक सवार ओरमो गांव निवासी सह कसमार प्रखंड एस टी मोर्चा के अध्यक्ष विपिन मुंडा 60 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया। झामुमो मीडिया प्रभारी सत्यम प्रसाद ने तत्काल एक टोटो से घायल व्यक्ति को सी एच सी पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया। इस घटना में उसके दाहिने हाथ में चोट लगी है।
बताया जाता है कि कसमार के ओरमो गांव निवासी विपिन मुंडा पेटरवार बाजार से धान का बीज खरीदने आये थे। बीज खरीदकर वापस जाने के क्रम में एक माल वाहक मिनी ट्रक से टकराने के कारण उन्हें मामूली चोट आई

Related posts

फैशन प्वाइंट का प्रीमियम शो 2 ‐ 3 जुलाई को कैपिटल हिल में

Nitesh Verma

वित्तीय वर्ष 2023 -2024 में बीएसएल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Nitesh Verma

अभाविप के राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा कला के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं छात्र

Nitesh Verma

Leave a Comment