अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो पुलिस की तत्परता से हाईवा चालक से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो (ख़बर आजतक) : बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के पास देर रात हाईवा चालक से मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग एक हाईवा गाड़ी को रोककर चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गश्ती टीम को देखते ही दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया।

हाईवा चालक गौतम कुमार (नवादा, बिहार) ने बताया कि दोनों आरोपी टोल टैक्स से ही उसका पीछा कर रहे थे और रेल फाटक के पास जबरन उतारकर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के बयान पर बालीडीह थाना कांड संख्या 292/25 दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी हैं – विजय कुमार शर्मा और अजय कुमार सिंह, दोनों जरीडीह थाना क्षेत्र के निवासी। पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या JH09BF-1965 जब्त की।
इस कार्रवाई में पु०अ०नि० शशिकान्त ठाकुर, आ० मरियानुस जोजो और आरक्षी अभय प्रजापति शामिल रहे।

Related posts

सीएमपीडीआई परिवार के 2 सदस्य सेवानिवृत्त

admin

खड़ी टेलर के पीछे जोरदार टक्कर मार देने के कारण माल वाहक ट्रक चालक की हो गई मौत

admin

अर्द्धसैनिक बल के ऑफिसर का बॉडीगार्ड बताकर अवैध वसूली करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment