बोकारो

बोकारो : भाजपा चास उतरी मंडल की डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला सम्पन्न

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : भाजपा बोकारो द्वारा विभिन्न मंडलों मे डेटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला के तहत आज चास उत्तरी मंडल मे कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते जिला महामंत्री सह अभियान के जिला संयोजक संजय त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश एवं बूथ तक डेटा प्रबंधन की कार्यशाला की जा रही है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का डाटा सरल एप पर उपलब्ध होगा, एक क्लिक पर सारी जानकारी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंच जाएगी।सभी कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं आने वाले दिनों में इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला, एवं बूथ प्रबंधन का डेमो भी दिखाया।
मंडल संयोजक बुदेश्वर घोषाल ने कहा कि 2 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी सरल ऐप पर कार्य कर रही है अब बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ता एक ऐप पर एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध मिलेंगे एक क्लिक पर बूथ की सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी, भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरह डिजिटल रूप में आने की ओर बढ़ चुकी है जल्द ही सरल ऐप का विस्तार करते हुए अपने कार्यकर्ता वोटर्स एवं समर्थकों को भी सरल ऐप से जोड़ा जाएगा। संयोजक संजय त्यागी ने कहा 8 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में डेटा प्रबंधन एवं उपयोग पर कार्यशाला हुई थी,जिसमें दिल्ली से आए हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डेटा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया था जिसे हम लोगों को मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक ले जाना है।कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए समझाया कि किस तरह से मंडल एवं बूथ तक सरल ऐप का विस्तार कर उस पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है इस पर विस्तार पूर्वक बताया एवं मंडल स्तर तक बैठक कर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं तक सरल ऐप को पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पन्नालाल कांन्दू व संचालन प्रकाश प्रामाणिक ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाटा प्रबंधन समिति के मंडल समिति ,शक्तिकेन्द्रों के प्रभारी उपस्थित थे‌। कार्यशाला में राजेश घोषाल हराधन झारियात,,हरेकृष्ण, झन्तु दे, लक्ष्मण सिंह, तारा शाह आकाश सिंह,पिंटू लाल पल दिनेश महतो गुलाब महतो,राजेश रजवार,तारा बाबू,कनैया गुप्ता, गौतम सिंहआदि मौजूद रहे।

Related posts

डीएवी सेक्टर-6 की छात्राओं ने झारखण्ड ताइक्वांडो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

admin

बोकारो में हेमंत सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी कहा- इनके हर भ्रष्टाचार का हिसाब चुकता करेगी NDA सरकार

admin

गोमिया : सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

admin

Leave a Comment