झारखण्ड बोकारो

बोकारो : महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर बीजेपी की बैठक सम्पन्न

बोकारो (ख़बर आजतक): बीजेपी द्वारा आगामी 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आज बोकारो परिसदन मे अभियान की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक मे झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू , बोकारो विधायक बिरंची नारायण उपस्थित हुए। इस बैठक मे बोकारो जिला का भाजपा महामंत्री, सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए पवन साहू ने कहा कि बोकारो जिला के सभी चारो विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा वार संयुक्त मोर्चाओं की बैठक आयोजित किया गया है। गोमिया विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा, बोकारो मे किसान मोर्चा, बेरमो मे ओबीसी मोर्चा द्वारा संयुक्त मोर्चाओं की बैठक विभिन्न तिथियों में होगी। तैयारी हेतु इसके लिए उक्त मोर्चाओं को 2 जून तक विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के साथ बैठक आयोजित किया जाना है। वही सभी मंडलों मैं 7 जून तक मंडल स्तरीय बैठक आयोजित करनी है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्री तथा केंद्रीय स्तर के नेताओ का आगमन होगा। विधानसभा व लोकसभा स्तर पर 20 से अधिक कार्यक्रम होना है म उक्त बैठकों मे सभी मोर्चाओं के पदाधिकारी शामिल होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मलेन मे भाजपा सहित 7 मोर्चाओं के पदाधिकारी, कार्यसमिति मौजूद रहेंगे ।
बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर घर जनसंपर्क करेंगे तथा मोदी सरकार के 9 सालो के दौरान किये गए कार्यो को जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। बैठक मे अर्जुन सिंह,संजय त्यागी ,जयदेव राय, माथुर मंडल, महेन्द्र राय, मुकेश राय, विनोद महतो,रामलाल सोरेन, फटिक दास, विश्वनाथ महतो कुलदीप महतो जितेंद्र गोस्वामी गोविंद टू डू समीर दास नारायण साई दास अनिल मुर्मू फिरोज अंसारी राजेश बरनवाल मनोज पांडे महेंद्र महतो आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एक्सआईएसएस और आक्सिस ने संयुक्त रुप से किया रक्तदान अभियान और आधार शिविर का आयोजन

admin

लोहरदगा में हजरत बाबा दुखन शाह का 101वां सालाना उर्स शुरू, मजार पर चादरपोशी और अमन-शांति की दुआ

admin

शहजादा अनवर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला शिष्टमंडल, राज्य में अल्पसंख्यक आयोग के गठन का किया आग्रह

admin

Leave a Comment